Sunday, March 17, 2019

अल्लूरी सीताराम राजू : भारतीय स्वाधीनता सेनानी। Alluri Sitarama Raju: Indian Freedom Fighter

अल्लूरी सीताराम राजू Alluri Sitarama Raju







अल्लूरी सीताराम राजू एक महान भारतीय क्रांतिकारी थे जिन्होंने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। सन 1882 में मद्रास फारेस्ट एक्ट को मंजूरी दी गयी थी जिसके कारण जंगल में रहने वाले जनजाति के लोगो पर बहुत बड़ा संकट आ गया था। तब अल्लुरी सीताराम राजू ने एक संगठन बनाया। राजू के क्रांतिकारी साथियों में बीरैयादौरा का नाम भी आता है जिनका अपना अलग वनवासी संगठन था। इस संगठन ने अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ युद्ध छ़ेड रखा था। अंग्रेज बीरैयादौरा को फांसी पर लटका देते लेकिन तब तक सीताराम राजू का संगठन बहुत बलशाली हो चुका था। 
पुलिस राजू से थरथर कांपती थी। वह ब्रिटिश सत्ता को खुलेआम चुनौती देता था। अंग्रेजी हुकूमत उनसे इतनी भयभीत थी कि 1922 में "असम राइफल्स" नाम का संगठन बनाया गया था केवल शहीद शिरोमणि श्री राजू को पकड़ने के लिए। तथा यही कारण है कि अंग्रेजों द्वारा उन्हें विशाखापत्तनम के जंगल मे एक पेड़ से बढ़कर कई गोलियों से उनकी हत्या की गई थी।

अल्लुरी सीताराम राजू का जन्म और स्थान

अल्लूरी सीताराम राजू के बारे में अलग अलग जगह से अलग अलग जानकारी मिली है। कुछ जगहों से मालूम पड़ता है की अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म 4 जुलाई 1897 में विशाखापत्तनम जिले के भीमुनिपत्नाम में हुआ था। लेकिन कुछ जगहों पर बताया गया है की उनका जन्म पन्द्रंगी गाव में हुआ था। कुछ स्रोतों में यह भी बताया गया है की उनका जन्म 4 जुलाई 1898 में हुआ था। जब राजू केवल 12 साल के थे तब उनके पिताजी की मृत्यु हो गयी थी। फिर उनके चाचा उन्हें नरसापुर ले गए और उसके बाद में वे कोव्वादा में रहते थे। बचपन से ही उन्हें पढाई में ज्यादा रुची नहीं थी लेकिन उन्हें वेदांत और योग में कुछ अधिक ही रुची थी।




अल्लुरी सीताराम राजू का अंग्रेजों से वगावत का कारण

जंगल में रहने वाले सभी लोग पोडू खेती करते थे। इस तरह की खेती में किसान कुछ समय एक जगह पर खेती करते थे और बाद में कुछ सालों तक उस जमीन को बंजर ही रखते थे। लेकिन नए कानून के आने से उन्हें इस तरह की खेती करने पर पाबन्दी लगा दी गयी थी। अल्लूरी सीताराम राजू बंगाल के अन्य क्रांतिकारियों से काफी प्रेरित हुए थे दुर्भाग्य से नाम हैं जिनका योगदान किसी से कम नहीं लेकिन फिर भी वे हमारे लिए बेनाम-बेचेहरा बने हुए हैं। 
वनवासियों को आज़ादी प्यारी होती है और उन्हें किसी बंधन में जक़डा नहीं जा सकता है। इन्ही वनवासियों ने सबसे पहले जंगलों से ही विदेशी आक्रांताओं एवं दमनकारियों के विरुद्ध संघर्ष किया था। प्रकृति प्रेमी वनवासी क्रांतिकारियों की लंबी शृंखला हैं। कई परिदृश्य में छाऐ रहे और कई अनाम रहे। ऐसे ही महान क्रांतिकारी हुए हैं अल्लूरी सीताराम राजू। 
कोई भी सामान्य व्यक्ति मुखबिर या गद्दार नहीं बना। आंध्र के रम्पा क्षेत्र के सभी वनवासी राजू को भरसक आश्रय, आत्मसमर्थक देते रहते थे। स्वतंत्रता संग्राम की उस बेला में उन भोलेभाले बेघर, नंगे बदन और सर्वहारा समुदाय ने अंग्रेजों के क़ोडे खाकर भी राजू के ख़िलाफ़ मुख़बरी नहीं की।
सीताराम राजू गुरिल्ला युद्ध करते थे और नल्लईमल्लई पहा़डयों में छुप जाते थे। गोदावरी नदी के पास फैली पहा़डियों में राजू व उसके साथी युद्ध का अभ्यास करते और आक्रमण की रणनीति बनाते थे। ब्रिटिश अफसर राजू से लगातार मात खाते रहे। आंध्र की पुलिस के नाकाम होने के बाद केरल की मलाबार पुलिस के दस्ते राजू के लिए लगाए गए। मलाबार पुलिस फोर्स से राजू की कई मुठभ़ेडें हुईं लेकिन मलाबार दस्तों को मुंह की खानी प़डी। 
6 मई 1924 को राजू के दल का मुकाबला सुसज्जित असम राइफल्स से हुआ जिसमें उसके साथी शहीद हो गए लेकिन राजू बचा गया। ईस्ट कोस्ट स्पेशल पुलिस उसे पहा़डयों के चप्पेचप्पे में खोज रही थी। 7 मई 1924 को जब वह अकेला जंगल में भटक रहा था, तभी फोर्स के एक अफसर की नज़र राजू पर पड़ी गई। उसने राजू का छिपकर पीछा किया हालंकि वह राजू को पहचान नहीं सका था क्योंकि उस समय राजू ने लंबी द़ाढी ब़ढा ली थी। पुलिस दल ने राजू पर पीछे से गोली चलाई। राजू जख्मी होकर वहीं गिर पड़ो। तब राजू ने ख़ुद अपना परिचय देते हुए कहा कि ‘मैं ही सीताराम राजू हूं’ गिरफ्तारी के साथ ही यातनाएं शुरू हुई। अंततः इस महान क्रांतिकारी को नदी किनारे ही एक वृक्ष से बांधकर गोली मार दी गई।   


Share:

No comments:

Post a Comment